सोनम कपूर
- फोटो : social media
हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, ‘हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।’