फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर साझा कर सोनम कपूर ने पूछा 'भगवान क्या करूं?' ट्रोलर्स बोले- 'एक्टिंग करना बंद कर दो'

Thu, 14 May 2020 12:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। वैसे कभी कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सोनम कपूर को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है, हालांकि वह ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी देती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोनम कपूर अपनी एक खास पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं, लेकिन इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है उसकी वजह से सोनम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल सोनम कपूर ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हे भगवान क्या करूं'। उन के इस सवाल भरे कैप्शन पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। AJIT PATIL नाम के यूजर ने लिखा, 'टाइल्स साफ करो, पोछा मरो'। वहीं Virat नाम के यूजर ने लिखा, 'सोनम जी, आपके पास तो काफी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए'।
 

4 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
PRASAD SHETTY नाम के यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग करना बंद कर दो'। Gulzar Ali Dahri ने लिखा, 'कृपया इस लॉकडाउन में जरूरतमंदो की मदद करें'। सोनम कपूर की तस्वीर पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सोनम को सिर्फ ट्रोल ही किया जा रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। मार्च में वह लंदन से वापस आई थीं। जिसके बाद से सोनम कपूर क्वारंटीन हैं। 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनम कपूर ने सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आनंद आहूजा के घर की कई तस्वीरों को साझा किया। साथ ही खास कैप्शन भी लिखा था। सोमन कपूर ने अपने बेडरूम की तस्वीर को साझा किया था, जिसमें वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन का स्नैपशॉट'। इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने लिविंग रूम, रसोई, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीरों को भी साझा किया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें