फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की फिल्म रिलीजिंग और कपिल शर्मा के शो सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 01 Feb 2019 08:23 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : file photo
'एक लड़की को...' फिल्म आज रिलीज
अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है। फिल्म में पहली बार सोनम और अनिल साथ में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित है।

पढ़ें: 'एक लड़की को देखा तो...' की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सेलेब्स, अरबाज और अर्जुन का भी हुआ आमना-सामना
विज्ञापन

2 of 5
ak hangal - फोटो : file photo
एके हंगल का जन्मदिन आज
50 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर एके हंगल का आज जन्मदिन है। एके हंगल ने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया। शोले फिल्म में उनका रहीम काका का किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। 

पढ़ें: आखिरी दिनों में एक-एक पैसे का मोहताज हो गया था ये एक्टर, इलाज के लिए इस शख्स ने की थी मदद
विज्ञापन

3 of 5
jackie shroff - फोटो : file photo
जैकी श्रॉफ का जन्मदिन आज
जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर बनाई। जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में करीब 250 फिल्मों में काम किया। वो आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने 1982 में आई देव आनंद की फिल्म स्वामी दादा से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन बड़ा ब्रेक उन्हें सुभाष घई की फिल्म हीरो से मिला।

पढ़ें: सुपरस्टार बनने के बाद भी चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, टॉयलेट के बाहर लगी रहती थी मेकर्स की लाइन

4 of 5
Kapil sharma - फोटो : file photo
कपिल शर्मा के शो की टीआरपी में गिरावट
टीवी की टीआरपी रेटिंग बताने वाले बार्क रिपोर्ट में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो टीआरपी के मामले में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली और 5वें नंबर पर पहुंच गया। वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय बाद तीसरे नंबर पर आया है। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 9 अपनी टॉप पॉजीशन बनाए हुए है। दूसरे नंबर पर नागिन 3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uri - फोटो : instagram
250 करोड़ के करीब विक्की कौशल की 'उरी'
विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में 244 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही ये 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें