फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग के मामले में सलमान की ये हीरोइन टॉप पर, अनुष्का-सोनम की अंगूठी बेहद सस्ती

Thu, 10 May 2018 01:25 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सोनम कपूर
अनुष्का-विराट के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित वेडिंग बन गई। शादी को भले ही प्राइवेट रखा गया हो लेकिन रिसेप्शन पार्टी बेहद शानदार तरीके से हुई। बॉलीवुड के हर बड़े सितारे ने इस पार्टी में शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 9
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने दिल्ली के अरबपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। ऐसे में शादी का रॉयल होना तो लाजमी था। शादी के अलावा सोनम कपूर की इंगेजमेंट रिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 9
सोनम कपूर
शादी में वरमाला के समय सोनम कपूर की इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर सामने आई। रिंग का साइज देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं।
 

4 of 9
सोनम कपूर
बड़े से हीरे वाली इस अंगूठी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग अपनी कीमत की वजह से चर्चा में आई हो। आइए जानते हैं किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अब तक की सबसे महंगी अंगूठी पहनी है।
 
विज्ञापन

5 of 9
आसिन
इसमें सबसे पहला नाम आता है आसिन का, आसिन ने साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। उस समय राहुल ने आसिन को 6 करोड़ रुपये की इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। 
 
विज्ञापन

6 of 9
शिल्पा शेट्टी
इसके बाद नंबर आता है शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेस टाइकून राज कुंद्रा से शादी की थी। राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की हीरे की अंगूठी पहनाई थी। ये राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी।
 
विज्ञापन

7 of 9
virat anushka wedding
अब बात करते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की। विराट और अनुष्का की शादी अब तक की सबसे महंगी शादियों में से एक है। विराट ने अनुष्का को सगाई के दिन 1 करोड़ रुपये की अंगूठी पहनाई थी । 
 

8 of 9
करीना कपूर
इसके बाद सोनम कपूर की अंगूठी आती है। सोनम की सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख रुपए है। ऐसे में पटौदी खानदान की बहू को कैसे भूल सकते हैं। जी हां, करीना कपूर की सगाई की अंगूठी 75 लाख रुपए की थी।
विज्ञापन

9 of 9
ऐश्वर्या राय
इसके बाद बात करते हैं ऐश्वर्या राय की। जब अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड को प्रपोज किया था तो 50 लाख की अंगूठी पहनाई थी। खबरों की मानें तो नीता अंबानी ने ये अंगूठी सिलेक्ट करने में अभिषेक की मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें