बॉलीवुड में स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सिकार अक्सर होना ही पड़ता है। ऐसे में ये सितारे अक्सर इस तरह की चीजों को अनदेका कर देते हैं। लेकिन अब ये सिलसिला ट्रोलिंग से कहीं ज्यादा आगे निकलकर साइबर बुलिंग की शक्ल लेने लगा है। सेलेब्स को सोशल मीडिया के जरिए भद्दे कमेंट्स के साथ ही धमकी भी दी जाने लगी है। जिसे देखकर अब ये सितारे भी परेशान हो गए हैं। अब सभी ने एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी है। जिसके बाद आज दिनभर #IndiaAgainstAbuse सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।