फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में उमड़े सेलेब्स, आधी रात को पति आनंद ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

Sun, 09 Jun 2019 12:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । सोनम ने शनिवार को देर रात परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेट किया । सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । पार्टी की तस्वीरों में पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, अनुपम खेर और मसाबा गुप्ता नजर आ रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम ने एक नहीं बल्कि दो केक काटे । इस दौरान सोनम ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं । वहीं कानों में बड़े ईयरिंग्स पहने थे । आनंद ने सोनम की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है । मैसेज में आनंद ने सोनम को अपनी फॉरएवर गर्लफ्रेंड बताया ।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
उन्होंने लिखा है कि इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए उन्हें एक महीने इंतजार करना पड़ा है । सोनम की बहन रिया कपूर ने भी सोनम के साथ अपनी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में रिया, सोनम के कंधों पर सिर रखकर आंखें बंद किए रिलैक्स करती नजर आ रही हैं ।
 

 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी में 'द जोया फैक्टर' नजर आएंगी । इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं । यह फिल्म एक किताब पर आधारित है । फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम की पिछली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फ्लॉप रही थी । इसमें सोनम ने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम किया था । सोनम पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं । यहां उन्होंने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया था । सोनम 5 से 6 आउटफिट में नजर आई थीं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें