फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Pics: अंबानी की भांजी से हुई सोनम के भाई की शादी, बारात में जमकर नाचा कपूर खानदान

Wed, 21 Feb 2018 10:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहित मारवाह
शादियों के इस सीजन में एक और सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध गया है। सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाल से दुबई के रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल से रॉयल शादी की। 
विज्ञापन

2 of 7
मोहित मारवाह
शादी में कपूर खानदान के अलावा श्वेता बच्चन, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और सिद्धार्थ कपूर भी नजर आए। शादी के जोड़े में अंतरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहना था।
 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर अपनी बेटी के साथ वेडिंग अटेंड करने पहुंचे थे। मोहित की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 

4 of 7
सोनम कपूर
अर्जुन से लेकर श्रीदेवी तक सभी नाचते हुए मोहित की बारात में पहुंचे। इससे पहले संगीत और मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। अर्जुन कपूर ने हाथों में दारू की बोतल लेकर अनिल कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'दे दारू' पर जमकर ठुमके लगाए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अंतरा मोतीवाल
स्टेज पर उनके साथ शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर और चचेरे भाई जहान कपूर भी मौजूद थे। इसमें अर्जुन की बहन अंशुला ने भी 'स्पेशल अपीयरेंस' दी।अर्जुन कपूर यही नहीं रुके। उन्होंने 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' गाने पर जमकर परफॉर्म किया। 
 

 
विज्ञापन

6 of 7
मोहित मारवाह
इस बार स्टेज पर उनके साथ अक्षय मारवाह समेत तमाम 'भाईलोग' मौजूद थे। मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्जुन कपूर
वहीं मोहित 'रागदेश' और 'फुगली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें