सोनम कपूर और आनंद आहूजा
- फोटो : फाइल
दरअसल उस इन्फ्लुएंसर ने मैसेज में लिखा, 'आप ज्यादातर इस संदेश को नहीं पढ़ेंगे लेकिन खुद पर शर्म करो। आप पितृसत्ता और नारीवाद के बारे में नकली बातें बोलती हैं। आप जैसी महिलाएं समाज में नकारात्मकता फैलाती हैं। आप अपने पिता के बिना कुछ भी नहीं हैं। मुझे खुशी है कि भारत में भारतीय समुदाय के साथ-साथ दुनिया भर में भी लोगों को ये एहसास होने लगा है। अब आप जैसी तथाकथित "अभिनेत्रियों" को अनदेखा किया जा रहा है। आप यह भी नहीं जानती कि एक्टिंग कैसी की जाती है। भाई-भतीजावाद का शुद्ध उत्पाद। एक और बात, आपको लगता है कि आपके पति हॉट हैं? मुझे लगता है कि आपको उन्हें एक बार और देखना चाहिए क्योंकि वह सबसे बदसूरत हैं।'