फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने अपने पीरियड्स के बारे में खोला ये बड़ा राज, आप भी जान लें

Sun, 14 Jan 2018 06:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वह इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को कम लागत में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराया था। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में सोनम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित किए गए एक इवेंट में अपने पीरियड्स को लेकर बहुत बड़ा राज खोला। सोनम ने बताया कि पहली बार पीरियड्स होने पर उनके साथ क्या हुआ था।

पढ़ेंः सलमान खान ने शेयर किया गर्लफ्रेंड के गाने का फर्स्ट लुक, फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम से उनके पहले पीरियड की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि जब वह 15 साल की थीं तब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे जबकि उनके सभी दोस्तों को ये पहले ही हो गया था। सोनम इस बात से काफी दुखी थीं कि उन्हें पीरियड नहीं हो रहे हैं। इसलिए जब उन्हें पहली बार पीरियड हुए तब वह काफी हल्का महसूस कर रही थीं क्योंकि वह अपने पेरेंट्स से लगातार ये कहती रहती थीं कि उन्हें कोई दिक्कत है। अभी तक उनके पीरियड शुरू नहीं हुए हैं। इसलिए जब सोनम को पीरियड्स हुआ तब वह बहुत बहुत खुश थीं।
विज्ञापन

3 of 4
इस दौरान सोनम ने ये भी कहा कि पीरियड्स में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उन्हें लेटने से ही सबसे ज्यादा आराम मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा इस दौरान आप जितना फिजिकल वर्क करेंगे उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान कुछ खास टिप्स भी दिए। 

पढ़ेंः राजकुमार राव ने शेयर की फिल्म 'Trapped' से भावुक तस्वीर, इस एक्टर को पहचाना क्या?
विज्ञापन

4 of 4
सोनम ने बताया कि पीरियड में सबको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे जल्दी राहत मिलती है। सोनम ने इस इवेंट के दौरान यह भी बताया कि वह इस बात को जानकर हैरान हैं कि देश में सिर्फ 12 प्रतिशत महिलाएं ही पीरियड्स में सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें