फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस का चांस मिलते ही सोनम ने उतारा मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर, सुहाग की एक निशानी के साथ की वॉक

Tue, 15 May 2018 01:34 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सोनम कपूर
हाल ही में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की । अभी सोनम के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और वो कांस के लिए निकल पड़ीं । सोनम और आनंद को हनीमून पर जाने का मौका भी नहीं मिला । 
विज्ञापन

2 of 8
सोनम कपूर
कांस के रेड कार्पेट पर चलने के लिए सोनम ने डिजाइनर राल्फ एंड रूसो का ऑफ व्हाइट लहंगा चुना । इस लहंगे के साथ सोनम ने स्टड्स पहने । साथ ही पहली बार सोनम लंबी चोटी में नजर आईं ।
विज्ञापन

3 of 8
सोनम कपूर
चोटी में स्टाइलिश परांदे ने चार-चांद लगा दिए । सोनम ने कांस में वॉक करने के लिए मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर सब उतार दिया । लेकिन एक चीज सोनम ने नहीं उतारी ।

4 of 8
सोनम कपूर
वो है सोनम की 90 लाख की इंगेजमेंट रिंग । इसके अलावा सुहाग की मेहंदी अभी उनके हाथों से उतरी नहीं है । बता दें कि सोनम कांस में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सोनम कपूर
बता दें कि सोनम का मंगलसूत्र खासा चर्चा में बना हुआ है । सोनम ने अपने मंगलसूत्र को मॉडिफाई करवाया था । इसमें उन्होंने अपने और आनंद अहूजा की राशियों के साइन को बनवाया है ।
विज्ञापन

6 of 8
सोनम कपूर
काले मोतियों में पिरोए गए इस मंगलसूत्र में मिथुन और सिंह राशि दोनों के साइन सॉलिटेयर से बनाए गए हैं । सोनम का साइन मिथुन और आनंद का साइन सिंह है । 
विज्ञापन

7 of 8
सोनम कपूर
इस मंगलसूत्र को उशीता रौतानी ने डिजाइन किया है । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोनम-आनंद की तस्वीर के साथ मंगलसूत्र का डिजाइन शेयर किया है ।
विज्ञापन

8 of 8
सोनम कपूर
पिछले दिनों आंनद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर आईं सोनम की तस्वीरों में एक्ट्रेस ने मंगलसूत्र हाथ में पहना था । कांस में सोनम 8वीं बार लॉरियल ब्रांड की तरफ से अपीयरेंस दे रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें