फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का नाम जोड़ने पर ट्रोल हुई थीं सोनम कपूर, अब ट्रोलर्स से पूछा ऐसा सवाल जानकर हिल जाएंगे आप

Thu, 17 May 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में शुमार हो गई है। इन दोनों की शादी ने न केवल सुर्खियां बटोरी बल्कि सोनम का बिंदास लुक भी लोगों को खूब पसंद आया। शादी के कुछ घंटों बाद ही सोनम ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं जिसकी वजह सोनम का सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ पति के सरनेम को जोड़ना था। अब इस मुद्दे पर सोनम ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor
शादी के महज कुछ घंटे बाद ही सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर दिया था। सोनम का इस तरह से नाम बदलना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
लोगों ने कहा कि आखिर सोनम उसी रिवाज को क्यों अपना रही हैं जिसमें शादी के बाद लड़की को अपना नाम बदलना पड़ता है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने सोनम से एक ऐसा सवाल किया जिसे पढ़कर शायद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। न्यूलीवेड से कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या शादी के बाद आनंद भी अपना सरनेम बदलेंगे?

4 of 5
सोनम कपूर
इन सभी सवालों को दरकिनार करके सोनम कांस पहुंचीं। इस बीच उन्होंने मीडिया के सामने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। सोनम ने कहा - 'मैं आनंद के साथ काफी समय से हूं। मुझे यह फैसला लेना में थोड़ा समय जरूर लगा। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप अपना नाम बदलना चाहती हैं या फिर नहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर
इसके साथ ही सोनम ने कहा - 'अगर लोग नारीवाद का मतलब नहीं जानते हैं तो उन्हें पहले इस शब्द का अर्थ जानना चाहिए।' इसके साथ ही सोनम ने ट्रोलर्स से सवाल पूछते हुए कहा कि 'लोगों को कैसे पता कि आनंद अपना सरनेम बदलेंगे या नहीं ?' आपको बता दें, 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में सोनम कपूर के लुक को खूब पसंद किया गया था। सोनम और आनंद की शादी 8 मई को सिख रीति-रिवाज से मुंबई में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें