फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार गुम हुआ सोनम कपूर का सामान, इस एयरवेज पर भड़की एक्ट्रेस ने सरेआम सुनाई खरी खोटी

Thu, 09 Jan 2020 11:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने दोबारा ब्रिटिश एयरवेज में सफर करने से भी मना कर दिया है। सोनम कपूर का आरोप है कि एक महीने में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब एयरपोर्ट से उनका सामान गायब हो गया है। उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ ट्विटर पर गुस्सा निकाला, जिसके बाद एयरवेज को माफी मांगनी पड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala
सोनम कपूर ने ट्वीट के अनुसार उन्होंने एक महीने में ब्रिटिश एयरवेज से तीन बार सफर किया, जिसमें से दो बार ऐसा हुआ है कि उनका सामान गायब हो गया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, 'ये इस महीने में दूसरी बार है जब मेरा सामान खोया है। मुझे लगता है कि मुझे इससे सबक मिल गया है कि दोबारा ब्रिटिश एयरवेज में कभी सफर नहीं करूंगी।' सोनम कपूर ने अपने इस ट्वीट में ब्रिटिश एयरवेज को भी टैग किया। जिसके बाद ब्रिटिश एयरवेज ने उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी माफी में ट्विटर पर लिखा, 'सोनम, हम इसके लिए माफी मांगते है जब हमने सुना कि आपका सामना देरी से मिला है। क्या आपको हवाई अड्डे पर सूचित करते समय ट्रैकिंग संदर्भ प्रदान किया गया है?' ब्रिटिश एयरवेज के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने ट्विटर पर कहा, 'हां, वह सब किया था, लेकिन यह एक बड़ी असुविधा है। आप लोगों को कदम बढ़ाने की जरूरत है। यह भयानक सेवा और भयानक कुप्रबंधन है।'
 

 

 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम के इस ट्वीट के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने लिखा, 'हम केवल ईमानदारी से माफी मांग सकते हैं। कृपया आश्वस्त रहें कि हम जितनी जल्दी हो सके आपको अपने बैग के साथ फिर से जुड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के ये सभी ट्विट्स काफी वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर सऊदी अरब में एमडीएल बीस्ट संगीत समारोह में पहुंचने पर ट्रोल हो गई थीं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : insatgram
सऊदी अरब में एमडीएल बीस्ट संगीत समारोह में पहुंचने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। उन्हें इंस्टाग्राम पर Diet Prada नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्रोल किया। ये इंस्टाग्राम हैंडल फैशन से जुड़ी पोस्ट साझा करने के लिए मशहूर है। एमडीएल बीस्ट संगीत समारोह में शामिल होने पर Diet Prada ने सोनम कपूर को पाखंडी बताया था। Diet Prada ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर की तस्वीरें साझा करते हुए ट्रोल किया था। 

पढ़ें: इंडियन आइडल के जज बने ये अभिनेता, कभी करते थे इसी शो को होस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें