फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भिड़े सोनम कपूर और अशोक पंडित, एक्ट्रेस का जवाब- 'हिंदू हूं मैं'

Sat, 08 Jun 2019 02:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Ashoke Pandit - फोटो : social media
अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है । इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे । अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और रवीना टंडन ने ट्वीट किया। लेकिन इस बीच सोनम कपूर और अशोक पंडित के बीच तीखी बहस हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'जो भी हुआ वो बेहद भयावह और दिल दुखाने वाला था।' सोनम ने लोगों से ये गुहार लगाई  कि 'इस मुद्दे को कुछ लोग अपने सेल्फिश एजेंडे के तहत आगे ना बढ़ाएं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Ashok Pandit - फोटो : file photo
सोनम के इस ट्वीट के बाद फिल्ममेकर और इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के डायरेक्टर अशोक पंडित ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'आपने ट्वीट कर भारत के मूल्यों पर सवाल उठाया था जब आपने आसिफा के मामले में प्लेकार्ड पर लिखा था - मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं, 8 साल की लड़की का गैंग रेप और मर्डर देवीस्थान मंदिर में हुआ। आखिर दोनों मामलों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं क्यों?'

 

4 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर ने अशोक पंडित के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'क्योंकि मैं हिंदू धर्म को फॉलो करती हूं और कर्मा में विश्वास करती हूं।' इसके बाद अशोक पंडित ट्वीट करते हुए पूछा, 'आखिर सोनम इन दोनों मामलों में अलग-अलग तरीके से क्यों रिएक्ट कर रही हैं?' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashok pandit
सोनम ने अशोक को उनकी राय के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि 'वे उम्मीद करती हैं कि उनके पास सोनम को ट्रोल करने के अलावा बेहतर काम होंगे।' इस पर ट्वीट अशोक पंडित करते हुए लिखा 'कुछ मुद्दों को ट्रोलिंग नहीं कहा जा सकता है और वे हमेशा सेलेब्रिटीज और एक्टिविस्ट्स के सेलेक्टिव एक्टिविस्म पर सवाल उठाते रहेंगे।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें