फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम ने बर्थडे पर शेयर की बहन के बचपन की तस्वीर, अर्जुन कपूर बोले-'ओह माई गॉड, सोनम तुम..'

Wed, 06 Mar 2019 12:00 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor, rhea kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर 5 मार्च को 32 साल की हो गई हैं। रिया ने हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस किया है। फिल्में प्रोड्यूस करने के अलावा रिया का अपना फैशन ब्रांड है जिसे सोनम कपूर एंडोर्स करती हैं। सोनम और रिया में खूब बनती है। अक्सर दोनों को पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है। अब जब रिया का बर्थडे है तो जाहिर है सोनम के लिए ये किसी खास दिन से कम नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam rhea kapoor - फोटो : twitter
सोनम ने इंस्टाग्राम पर रिया के साथ की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रिया को सोनम केक खिला रही हैं। दोनों ने प्रिसेंस जैसी ड्रेस कैरी की हुई है। सोनम ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'डियर रिया, हैप्पी-हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बहन, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त और पार्टनर हो। तुम्हारी किसी से कोई तुलना नहीं है। उम्मीद है ये साल तुम्हारी जिंदगी में और खुशियां आएं, साथ ही और ज्यादा फिल्में भी।'
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor, rhea kapoor - फोटो : social media
रिया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी उन्हें देर से ही सही लेकिन विश कर दिया। अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें सोनम और रिया के साथ उन्होंने तिकड़ी बना रखी है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- 'ओह माई गॉड, सोनम तुम इस तस्वीर में शानदार दिख रही हो ये हम सब जानते हैं लेकिन आज रिया का बर्थडे है मैं उसे विश करने वालों में पहले नंबर पर नहीं बल्कि आखिरी नंबर पर हूं। हैप्पी बर्थडे रिया।'  

4 of 5
arjun kapoor, rhea kapoor - फोटो : social media
रिया का बर्थडे मनाने पूरा कपूर परिवार इन दिनों छुट्टियों पर गया है। रिया के जन्मदिन की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें अर्जुन कपूर के साथ मलाइका भी नजर आ रही हैं। माना जा रहा है मलाइका जल्द ही कपूर खानदान की बहू बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हॉट कपल बने हुए हैं। हर तरफ इन दोनों के रिलेशन की चर्चा हो रही है। हाल ही में ये भी खबर आई कि ये कपल अप्रैल महीने में क्रिश्चियन रीति से शादी कर सकता है। इस बारे में मलाइका और अर्जुन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें