sonam kapoor, anand ahuja
- फोटो : instagram
बात करें अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी की तो इस बारे में बीते दिनों सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह कैसे उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक, वह दिन मेरे सबसे ज्यादा चिंता वाले दिनों में था क्योंकि 'नीरजा' को रिलीज हुए एक या दो दिन ही हुए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी जिसके लिए मुझे तारीफ भी मिल रही थी लेकिन बावजूद इसके मैं खुद महसूस नहीं कर पा रही थी।'