फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम और आनंद आहूजा की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक, एनिवर्सरी पर फिर देखें Wedding Album

Wed, 08 May 2019 11:51 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sonam kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है । सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन संग सात फेरे लिए थे । सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी । इसके बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी । एक साल बाद फिर से सोनम की शादी की यादें ताजा करते हैं । 
 
विज्ञापन

2 of 8
sonam kapoor
सोनम के वेडिंग एलबम के साथ आपको उनकी लव स्टोरी बताते हैं । सोनम की मेहंदी और संगीत की रस्म पिता अनिल कपूर के घर पर हुई थी । इसके बाद उनकी मौसी कविता सिंह की हवेली पर शादी की रस्में अदा की गईं ।
   
विज्ञापन

3 of 8
sonam kapoor and anand ahuja
फिर मुंबई के 5 सितारा होटल 'द लीला' में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी । रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी दिग्गज ने शिरकत की थी और जमकर नाचे थे । सोनम ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था । 
 

4 of 8
sonam kapoor
हाथों में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । सोनम की शादी में पूरा बच्चन परिवार, करीना कपूर, तैमूर, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, स्वरा भास्कर और कई एक्टर-एक्ट्रेस पहुंचे थे । 
विज्ञापन

5 of 8
sonam kapoor wedding
सोनम की मेहंदी और संगीत सेरेमनी के वीडियो भी सामने आए थे । जिसमें सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ जमकर डांस करती दिखी थीं । सोनम के रिसेप्शन में शाहरुख खान और सलमान खान ने भी खूब धूम मचाई थी । 
विज्ञापन

6 of 8
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम और आनंद की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2014 में हुई थी । परनिया कुरैशी दोनों की कॉमन फ्रेंड हैं । खबरों के मुताबिक सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था । 
विज्ञापन

7 of 8
sonam kapoor
यहीं से इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और आखिरकार मई 2018 में सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

8 of 8
sonam kapoor
Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर उन्हें Bhane के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने देखा गया है। आनंद का साल भर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें