फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर-अमीषा पटेल का जन्मदिन और आफताब बने राइजिंग स्टार 3 सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sun, 09 Jun 2019 06:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Ameesha Patel, Aftab Singh - फोटो : social media
'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था। इन दिनों वह आनंद आहूजा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।

पढ़ें: बचपन में लड़कों को भाई से पिटवाती थीं सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय को कह दिया था 'आंटी'
विज्ञापन

2 of 5
ameesha patel - फोटो : instagram
अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। अमीषा पटेल का आज जन्मदिन है। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दिया था।

पढ़ें: मां ने पीटकर इस एक्ट्रेस को निकाल दिया था घर से बाहर, पिता पर लगाया था 12 करोड़ के घपले का आरोप
विज्ञापन

3 of 5
MF Hussain - फोटो : social media
मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था। मनमौजी स्वभाव के हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वहीं फिल्मों से भी उनका खास जुड़ाव रहा।

पढ़ें: 85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, दीवानगी में बुक करा लिया था पूरा सिनेमा हॉल

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : social media
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से लिंकअप की वजह से खबरों में रहते हैं। सारा ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक के तरफ से भी पॉजिटिव सिग्नल मिला। दिल्ली में शूटिंग के दौरान दोनों डिनर डेट पर भी स्पॉट हुए थे। लेकिन अब इन दोनों की बढ़ती नजदीकी सारा की मां अमृता सिंह को खटक रही है।

पढ़ें: कार्तिक और सारा के रिश्ते पर भड़कीं मां अमृता सिंह, पिता सैफ अली खान का है ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aftab Singh - फोटो : social media
टेलीविजन रियल्टी शो राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है। शो के फिनाले में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब की उम्र सबसे कम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें