सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
गाने की वीडियो से पहले मेकर्स ने सोनाली को याद करते हुए लिखा, 'यह गाना हमारी प्यारी सोनाली फोगट को एक श्रद्धांजलि है। वह हमेशा हमारी यादों और प्रार्थनाओं में जीवित रहेंगी। यह गाना हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट था, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर एक साल से अधिक समय तक काम किया, आइए इसे यादगार बनाते हैं।' आपको बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की था और वह हमेशा से ही फिल्मी पर्दे पर काम करना चाहती थीं। उन्हें कई फिल्मों के साथ म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया था।