सोनाली बेंद्रे
सोनाली पिछले 2 सीजन से इस शो में बच्चों के टैलेंट को जज करती नजर आ रही थीं। जब उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला किया तो उनके फैंस भी काफी निराश हुए थे। अब जब सोनाली की बीमारी का खुलासा हुआ है तो सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने लिखा, 'इस घड़ी में मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हर संभव तरीके से मेरा साथ दे रहे हैं। मैं उन सबकी शुक्रगुजार हूं और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। तुरंत एक्शन लेने के अलावा इस बीमारी से लड़ने का कोई और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।