फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफीसा अली ही नहीं ये सेलिब्रिटीज भी जूझ रहे गंभीर बीमारी से, एक को तो पहचानना ही हुआ मुश्किल

Sun, 18 Nov 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nafisa ali - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे के बाद एक्ट्रेस नफीसा अली भी कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। एक्ट्रेस नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के साथ दिखाई दे रही हैं। नफीसा अली ने लिखा- 'मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।' नफीसा अली साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। बीमारी के बाद नफीसा पहले से बदली हुई नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही सेलेब्स जो बीमारियों से जूझ रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। समय-समय पर वो सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ अपनी सेहत के बारे में अपडेट देती रहती हैं। सोनाली के फैंस उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे हैं। कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के चलते अपने बाल मुंडवा दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
irrfan khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका इलाज वह बीते कुछ महीनों से लंदन में करा रहे हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था- 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'

4 of 5
rishi kapoor and neetu kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने एक ट्वीट करके सबको चौंका दिया था कि वो किसी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका गए हैं। ऋषि ने अपने ट्वीट में ये साफ किया था कि 'बेकार में मेरी बीमारी को लेकर अटकलें ना लगाएं।' इसके बावजूद बिना रिपोर्ट आए कुछ लोग ये दावा करने लगे कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। इन खबरों पर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर भड़क गए और ऐसे अफवाहों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tahira kashyap - फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस बीमारी का खुलासा किया। साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की। ताहिरा ने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह भी स्टेज जीरो यानी कि शुरुआती चरण का है। उन्होंने पोस्ट में लिखा था- 'यह तस्वीर कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) होने की बात पता चली है। मैं एंजेलिना जोली की आधी भारतीय संस्करण बन गई हूं क्योंकि एक ही ब्रेस्ट में कैंसर हुआ है। मैंने डॉक्टर से कहा कि अब समय आ गया है कि कर्दाशिंया को टक्कर दी जाए क्योंकि पामेला का समय बीत चुका है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें