फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: हाशिए पर चली गईं इन हीरोइनों के लिए ओटीटी बना संजीवनी, इन वेब सीरीज से किया कमबैक

Wed, 15 Jun 2022 07:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT: हाशिए पर चली गईं इन हीरोइनों के लिए ओटीटी बना संजीवनी, इन वेब सीरीज से किया कमबैक
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन-सोनाली बेंद्रे-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई छोटे सितारों को बड़ा नाम दिलाया है। यही वजह रही कि बड़े पर्दे पर रोल की तलाश में वर्षों संघर्ष करने की बजाय सितारों ने ओटीटी का रुख करना शुरु किया है। यूं भी पिछले कुछ समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म का बिजनेस कई गुना बढ़ा है। कोविड-19 महामारी के बाद तो डिजिटल पर्दे की दीवानगी में और इजाफा देखा गया है। आलम यह है कि वह सुपरस्टार्स भी ओटीटी पर मौके तलाशने में कसर नहीं छोड़ रहे, जिनका किसी दौर में बॉलीवुड में दबदबा रहा। इस मामले में 90 के दशक की अभिनेत्रियों का जिक्र करना सबसे जरूरी है। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय, अदाओं और लुक से दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद, जब दूसरी पारी की शुरुआत की बात आई तो इन्होंने ओटीटी को चुना है। इस मामले में हालिया नाम सोनाली बेंद्रे का है, जिन्होंने न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से ओटीटी डेब्यू किया है। सोनाली के अलावा भी हाशिए पर चली गईं कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनके लिए ओटीटी ने संजीवनी का काम किया है, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
ओटीटी पर कमबैक करने के मामले में सुष्मिता सेन का नाम सबसे पहले आएगा। उन्होंने वर्ष 2020 में वेब सीरीज 'आर्या' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया। लोगों ने उनके अभिनय को पसंद किया। इसके बाद इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट यानी 'आर्या 2' में भी उन्होंने अपने अभिनय का तड़का लगाया। यह सीरीज पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। राम माधवानी ने इसका निर्देशन किया है। देखा जाए तो ओटीटी के जरिए सुष्मिता सेन की वापसी दमदार रही है। अब दर्शकों को 'आर्या 3' का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
एक दौर था जब 90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सुपरस्टार हुआ करती थीं। शादी करने के बाद वह रूपहले पर्दे से गायब हो गईं। हालांकि, उनकी शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और तलाक हो गया। मगर, फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ गया। अब एक बार फिर उन्होंने ओटीटी के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी की है। करिश्मा ने वर्ष 2020 में ऑल्ट बालाजी और जी5 की सीरीज 'मेंटलहुड' के साथ अभिनय में अपनी वापसी की थी।

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन
90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'अरण्यक' के जरिए अपने अलग अवतार से दर्शकों को रूबरू कराया। इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। इस सीरीज का प्रसारण 10 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था, जिसे फैंस से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। काफी वक्त से 'अरण्यक 2' को लेकर चर्चाएं हैं। इसके दूसरे सीजन की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का सिक्का किसी दौर में बॉलीवुड में चलता था। मगर, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से एक ब्रेक क्या लिया, करियर की गाड़ी पटरी से ही उतर गई। ऐसा नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिला। कमबैक के बाद उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए, लेकिन दर्शकों के दिलों पर पहले जैसा जादू नहीं चला पाईं। इस साल उन्होंने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया। बता दें कि वेब सीरीज 'द फेम गेम' के जरिए माधुरी दीक्षित ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज 25 फरवरी 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें उन्हें अनामिका आनंद के किरदार में देखा गया है। उनकी वापसी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'द फेम गेम' में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम किरदारों में हैं। इसका निर्देशन बिजॉय नंबियार और करिश्मा कोहली ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें