फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेंद्रे ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं-'मैं लड़ रही हूं और अभी सब...'

Tue, 10 Jul 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इस बीच सोनाली की न्यूयॉर्क से पहली तस्वीर सामने आई है । सोनाली ने खुद अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । कैंसर के चलते सोनाली को अपने बाल कटवाने पड़े हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें वो बाल कटवाते हुए अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रही हैं । सोनाली एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी । फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने एक पोस्ट भी लिखा ।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली कहती हैं, 'अपने अंदर छिपी शक्ति का तब तक पता नहीं लगता जब तक सामने मुश्किलें ना आएं । किसी दुर्घटना के वक्त इंसान हैरान कर देने वाले काम कर देते हैं । मनुष्य के पास खुद को जिंदा रखने की अद्भुत क्षमता होती है ।'

4 of 5
सोनाली बेंद्रे
'बीते कुछ दिनों में मुझे लोगों से बहुत प्यार मिला है । मैं उनकी आभारी हूं । लोगों ने मुझसे अपने और अपनी करीबियों के कैंसर से जुड़े किस्से शेयर किए । आपकी कहानियों से मुझे शक्ति मिली । मुझे अब पता चला है कि मैं अकेली नहीं हूं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली बेंद्रे
'मैं बस एक कोशिश लगातार कर रही हूं वह है पॉजिटिव आउटलुक। #SwitchOnTheSunshine- यह मेरा इससे निपटने का तरीका है। अपनी यात्रा शेयर करना भी इसी का हिस्सा है । अभी कुछ खत्म नहीं हुआ है ।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें