फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे का बड़ा खुलासा, बताया कैंसर का पता चलते ही बेटे का क्या था पहला रिएक्शन

Sat, 02 Mar 2019 06:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Bendre - फोटो : instagram
कैंसर से जंग जीतकर सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की सेहत में अब काफी सुधार है। सोनाली ने सेट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। खतरनाक बीमारी को हराकर सोनाली बेंद्रे हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट के दौरान सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने कैंसर से जुड़ी कई बातें बताईं। इसके साथ ही बताया कि जब उनके बेटे को इस बीमारी के बारे में पता चला था तो उसने कैसे रिएक्ट किया था?
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Bendre Goldie Behl - फोटो : twitter
सोनाली बेंद्रे ने यह बातें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहीं। सोनाली ने इस कॉन्क्लेव के दौरान कैंसर के दौरान किस तरह की परेशानियों का सामना करना इस बारे में भी बताया। सोनाली ने कहा - 'रणवीर से बीमारी के बारे में कुछ भी छुपाना नहीं चाहती थीं। मेरे पति गोल्डी ने रणवीर को कैंसर के बारे में बताया। रणवीर को अस्थमा है। मेरी बीमारी के बारे में जानकर उसने पंप लिया। इसके बाद उसने कहा ठीक है मैंने मां के साथ किताब पढ़ी है। मुझे इस बारे में पता है। रणवीर ने साहस और सकारात्मकता के साथ मेरा साथ दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Bendre - फोटो : file photo
सोनाली ने कहा - 'इलाज के दौरान रणवीर ने बहुत ख्याल रखा। डॉक्टर के पास लेकर जाता था। साफ -सफाई का ध्यान भी रखता था। कीमोथेरेपी सेशन में भी रणवीर आया था। जब कीमो हुआ था तो उसने कहा था यह इतना बुरा नहीं है। मुझे देखने के बाद वह रिलैक्स था। उसे लगा था कि कीमो में खून बहेगा, बहुत सारी पाइपें लगेंगी लेकिन आप इतनी भी बुरी नहीं लग रहीं।' 

4 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
इस इवेंट में सोनाली के बॉलीवुड में वापसी को लेकर पूछा गया। इस पर सोनाली ने कहा - 'मैं उस स्टेज पर पहुंच गई हूं जहां मुझे नहीं पता  कि अब काम कर पाऊंगी या नहीं।  कुछ तो है जो मुझे करना है। वरना मैं यहां नहीं होती। मैं जिंदा हूं तो इसका मकसद तो जरूर हैं।' आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे के कैंसर का पता चलते ही बॉलीवुड में दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया था। हर कोई एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nafisa ali - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के अलावा इस वक्त नफीसा अली (Nafisa Ali) भी कैंसर से जूझ रही हैं। नफीसा कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। फिलहाल नफीसा का इलाज चल रहा है। नफीसा ने अपने बाल भी मुंडवा लिए हैं। नफीसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस को तबीयत की जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। यह तस्वीर काफी पुरानी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें