फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क से सोनाली बेंद्रे ने भेजा ये इमोशनल वीडियो मैसेज, बोलीं- 'मैं जरूर लौटूंगी'

Thu, 04 Oct 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोनाली लगातार अपनी बीमारी के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं। भारत से जाने से पहले सोनाली 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की जज थीं। बीमारी की वजह से उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया और उनकी जगह हुमा कुरैशी ने ली। अब जब शो का फिनाले होने वाला है तो सोनाली ने कंटेस्टेंट के लिए एक इमोशनल मैसेज भेजा है। 
विज्ञापन

2 of 5
sonali bendre
सोनाली ने कहा, 'आईबीडी की पूरी टीम को हैलो, मैं सभी को बहुत मिस कर रही हूं।  शो में सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करते देखकर बहुत खुश हूं। शो के जज विवेक ओबेरॉय और हुमा कुरैशी सभी को ढेर सारा प्यार, काश मैं आप सबके साथ होती। सभी बच्चे मुझे प्यारे-प्यारे मैसेज भेज रहे हैं, जिन्हें पढ़कर मैं इमोशनल हो जाती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली आगे कहती हैं कि 'शो का जज बनने के लिए हुमा आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। शांतनु जब मैं लौटूंगी तो हम फिर से साथ में काम करेंगे। सभी कंटेस्टेंट को कहना चाहती हूं कि हार और जीत जिंदगी का हिस्सा है लेकिन उसे एंजॉय करते हुए आगे बढ़ते रहना है। सभी को बहुत सारा आशीर्वाद।' बता दें कि शो का फिनाले रविवार को होगा।

4 of 5
Sonali Bendre
इससे पहले अनुपम खेर ने बताया कि सोनाली किस तरह से अपनी बीमारी से लड़ रही हैं। अनुपम इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने नए शो 'न्यू एम्सटरडैम' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सोनाली बेंद्रे से मिलते हैं और उनके आसपास पॉजिटिव माहौल पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali and anupam
अनुपम कहते हैं, 'मैंने सोनाली से बात की और बताया कि मैं 4-5 महीने तक न्यूयॉर्क में ही रहूंगा। मैं सोनाली से कहता हूं कि मैं घर कब जाऊंगा ये मुझे पता नहीं लेकिन मैं ये जरूर चाहता हूं कि तुम जल्द से जल्द घर वापस जाओ। सोनाली एक मजबूत और निडर इंसान हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें