फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे के पति का युवाओं पर बड़ा खुलासा, बोले- 'ड्रग्स से ज्यादा इन्हें पोर्न देखने की लत'

Tue, 23 Jul 2019 01:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Bendre Goldie Behl - फोटो : twitter
सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्म मेकर गोल्डी बहल वेब सीरीज  RejctX से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं । ये सीरीज युवाओं और उनकी आदतों को लेकर बनाई गई है । गोल्डी बहल ने इसको लेकर बात की । उन्होंने कहा कि आजकल के युवा ड्रग्स से ज्यादा सोशल मीडिया और एडल्ट फिल्मों की लत के शिकार हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Goldie Behl - फोटो : twitter
गोल्डी कहते हैं, 'वर्चुअल दुनिया ने उनके दिल में घर कर लिया है । आजकल के बच्चे ऐसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं जो पहले के मुकाबले काफी गहरी हैं। बच्चे ऐसे माहौल में बड़े हो रहे है जहां इंटरनेट उनकी जिंदगी का हिस्सा है । बच्चे सेक्शुअल ओरिएंटेशन जैसी बातें सुनने पर ज्यादा जजमेंटल नहीं होते' ।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
इसके बाद वो बोले, 'आजकल की परेशानियां थोड़ी अलग होती हैं । उनमें ड्रग्स से ज्यादा सोशल मीडिया और एडल्ट फिल्मों की लत पाई जाती है। अपनी वेब सीरीज में मैं कोई लेक्चर नहीं दे रहा लेकिन असलियत दिखा रहा हूं । मेरा बेटा अगले महीने 14 साल का हो जाएगा । मैं भी एक टीनएजर का पिता हूं ।'

4 of 5
sumeet vyas - फोटो : social media
'मैं उनकी दुनिया को पूरी तरह समझता हूं । RejctX एक म्यूजिकल थ्रिलर है । इसकी कहानी सिंगापुर के इंटरनेशनल कॉलेज कैंपस के सात बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है ।' सीरीज में 10 एपिसोड दिखाए जाएंगे । ये सीरीज जी5 पर रिलीज होगी ।  इस सीरीज में कुब्रा सैत, सुमीत व्यास, मासी वली, अनीशा विक्टर, आयुष खुराना, प्रभनीत सिंह, रिद्धी खाखर, साधिका स्याल और पूजा शेट्टी लीड रोल में हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
गोल्डी बहल ने कहा कि वेब सीरीज की कहानी में युवाओं की बात हो रही है इसलिए कास्ट को लेकर खास ख्याल रखा गया । ताकि लोग किरदारों से खुद को जोड़कर देख सकें । बता दें कि गोल्डी की पत्नी सोनाली बेंद्रे को कैंसर हुआ था । करीब 9 महीने तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला । अब वो पूरी तरह से ठीक होकर भारत लौट आई हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें