सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं । समय-समय पर वो सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ अपनी सेहत के बारे में अपडेट देती रहती हैं । सोनाली के फैंस उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sonali bendre
कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के चलते अपने बाल मुंडवा दिए थे । बाल्ड होने के बाद उनकी कई तस्वीरें सामने आईं । इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के कहने पर विग लगवा लिया था । कई बार वो हैट लगाए हुए भी दिखीं।
विज्ञापन
3 of 6
sonali bendre
अब सोनाली बेंद्रे की एक नई तस्वीर सामने आई है । उन्होंने अपना हेयर स्टाइल बदलवा लिया है । इस स्टाइल में भी वो पहले की तरह खूबसूरत दिख रही हैं । उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
4 of 6
sonali bendre
उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'कभी कभी मुश्किल वक्त में भी आपको शानदार लोग मिल जाते हैं। वो अजनबी बनकर मिलते हैं और आपके दोस्त बन जाते हैं।' सोनाली बेंद्रे ने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को धन्यवाद दिया ।
विज्ञापन
5 of 6
sonali bendre
इन तस्वीरों को अगर ध्यान से देखा जाए तो सोनाली पर कैंसर का असर साफ दिख रहा है । इससे पहले सोनाली ने प्रियंका चोपड़ा को नए विग का चयन करने के लिए धन्यवाद कहा था। कुछ दिन पहले ही प्रियंका, सोनाली बेंद्रे से मिलने के लिए भी पहुंची थीं ।
सोनाली बेंद्रे ने प्रियंका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी । साथ ही उन्होंने लिखा था, 'थोड़ा डल और अकेला महसूस कर रही थी। गोल्डी बहल मुंबई चले गए हैं। शुक्रिया प्रियंका मुझे उत्साहित करने के लिए।' प्रियंका के अलावा ऋषि कपूर भी सोनाली से मिलने पहुंचे थे ।