सोनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थी। फिल्मों से ज्यादा सोनाली की लव लाइफ सुर्खियों में रही है। एक समय पर पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब अख्तर उनके प्यार में पागल हो गए थे। शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर सोनाली उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं करती हैं तो उन्हें वो किडनैप करवा लेंगे।