फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर सोनाली का इमोशनल पोस्ट वायरल, पति को बताया रॉकस्टार

Tue, 13 Nov 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे
कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयार्क में इन दिनों अपना इलाज करा रही हैं। गंभीर बीमारी का सामना कर रही सोनाली बेंद्रे हमेशा पॉजिटिव दिखाई देती हैं। वहीं हाल ही में उनके करीबियों ने इस बात का खुलासा किया था कि, उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। इन दिनों सोनाली का एक और इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे
कुछ दिन पहले दिवाली का त्योहार परिवार संग मनाने वाली सोनाली बेंद्रे ने अलग अंदाज में शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है। सोनाली ने पति गोल्डी बहल के लिए शादी की तस्वीरों के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। वहीं उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद आप यह जरूर कहेंगे कि असली प्यार क्या होता है। वहीं यह उनके पति के लिए यह अब तक का बेस्ट गिफ्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Bendre
सोनाली ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, मैंने जब लिखना शुरू किया तब मैं यह जानती थी कि मैं अपनी सभी भावनाएं और विचार जो मेरे दिमाग में चल रहे हैं वो सब शब्दों के जरिए कह दूंगी। सोनाली ने पोस्ट में लिखा हैं कि, आप मेरे लिए मेरे हस्बैंड ही नहीं मेरे बेस्ट फ्रैंड और मेरे रॉकस्टार भी हैं।
 

4 of 5
sonali bendre
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर से जंग लड़ रही हैं। दिवाली के मौके पर सोनाली भारत नहीं आ पाई, जिसके चलते उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में ही दिवाली सेलिब्रेट की। सोनाली ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre
बता दें कि सोनाली बेंद्रे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए उनके पति गोल्डी बहल और उनके बेटे रणवीर न्यूयॉर्क पहुंचे। इस बीच सोनाली ने अपने परिवार के साथ दिवाली पूजा की। दिवाली पूजा की सभी तस्वीरों को सोनाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें