मशहूर लेखिका इस्मत चुगताई की चर्चित कहानी लिहाफ में बेगम का किरदार करने वाली अभिनेत्री सोनल सहगल की खुशियां इन दिनों एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों की तालियां गिनने में व्यस्त हैं। बर्लिन, स्टटगार्ट, स्वीडन, बॉस्टन, मोंटोगोमरी और सिंगापुर के फिल्म समारोहों में फिल्म लिहाफ को जबर्दस्त तारीफें मिली हैं और अब जल्द ही ये फिल्म कोरिया, हैमबर्ग और मेक्सिको के फिल्म समारोहों में प्रदर्शित होने वाली है।