ईशा गुप्ता अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से छा गई थीं । उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था । ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं । उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था । यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था । ईशा ने 'जन्नत 2' के बाद भी कई फिल्में कीं लेकिन सब फ्लॉप रहीं। अब ईशा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं । ईशा की तरह ही ऐसी कई हीरोइनें हैं जो बॉलीवुड में पहली हिट देने के बाद ही गायब हो गईं । जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 5
Kim Sharma
- फोटो : instagram
किम शर्मा ने यश राज की फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था । ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी । इसके बाद भी उनको कई फिल्में ऑफर हुईं लेकिन सब फ्लॉप हो गईं। अब वो भी फिल्मों से दूर हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
shamita shetty
यही हाल शमिता शेट्टी का हुआ। हालांकि उनके नाम 2-3 अच्छे आइटम नंबर हैं। शमिता ने भी फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना डेब्यू किया था ।
4 of 5
sonal chauhan
इमरान हाश्मी की ही फिल्म से डेब्यू करने वाली दूसरी हीरोइन हैं सोनल चौहान। पहली फिल्म 'जन्नत' हिट तो हुई और यह भी लगा था कि सोनल बी टाउन में अच्छी जगह बना पाएंगी लेकिन दूसरी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बावजूद वो फ्लॉप रहीं ।
आएशा टाकिया की पहली फिल्म थी 'टारजन द वंजर कार' जो उनके लिए कोई वंडर नहीं कर पाई। लेकिन दूसरी फिल्म 'वांटेड' से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि अब आएशा फिल्मों से दूर अपने परिवार में व्यस्त हैं ।