फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: सोनल चौहान ही नहीं ये 6 सेलिब्रिटी भी शाही राजघराने से रखते हैं ताल्लुक

Thu, 16 May 2019 12:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sonal chauhan
फिल्म 'जन्नत' (2008) से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान का आज 32वां जन्मदिन है। 16 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मीं अभिनेत्री एक रॉयल फैमिली से हैं।  उनके पूर्वज मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं। सोनल के अलावा यहां बात करेंगे उन फिल्मी सितारों की जो सोनल की तरह शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपनी खूबसूरती से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री महाराष्ट्र में संगली के रॉयल मराठी फैमिली से हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवरधनराव संगली के राजा हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर - फोटो : social media
सोहा अली खान एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी हैं जो पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। 

4 of 7
Ria Sen
इस कड़ी में एक्ट्रेस रायमा और रिया सेन भी शामिल हैं। यह भारत के पूर्वी राज्य त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। इनकी पैतृक दादी इला देवी थी जो कूच बिहार की रानी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थी। बता दें कि उनकी पैतृक ग्रेट दादी बड़ोदा के सायजीराव गायकवाड़ की एकलौती बेटी थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
aamir khan and kiran rao
शायद ही आपको पता हो कि किरण राव के पैतृक दादा जे. रामेश्वर राव थे जो तेलंगाना के महाबुबनगर जिले के वानापर्थी के राजा थे। बता दें कि किरण राव एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की बहन लगती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Aditi Rao Hydari - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी एक नहीं बल्कि दो रॉयल फैमिली से संबंध रखती हैं जिसमें मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी और जे. रामेश्वर राव हैं। इनके पूर्वज आंध्रप्रदेश के वानापर्थी परिवार के राजा थे। बता दें कि अदिति, अकबर हैदरी की पोती और मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की नातिन हैं जो असम के गवर्नर रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : file photo
पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। मंसूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके थें और 1952 से 1971 तक पटौदी खानदान के नवाब भी रहे थे। बता दें कि इफ्तिखार अली खान पटौदी इस वंश के आठवें नवाब थे जो कि सैफ अली खान पिता के दादा थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें