बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप आर्टिस्ट निलेश परमार का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 35 साल के निलेश न सिर्फ सोनाक्षी के पसंदीदा को-वर्कर थे, बल्कि उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के भी करीबी थे।
विज्ञापन
2 of 4
अपने साथी की इस असमय मौत से दुखी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर निलेश के लिए एक पोस्ट भी लिखा। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर निलेश की मौत पर दुख जताते हुए ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'।
Life wont ever be the same again without this one 💔 r.i.p
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Nov 13, 2017 at 6:20am PST
विज्ञापन
3 of 4
हर फिल्म, इवेंट और पार्टी के लिए सोनाक्षी का मेकअप निलेश ही करते थे। निलेश की गिनती बॉलीवुड के बड़े मेकअप आर्टिस्ट में होती थी। 2013 में गणेश चतुर्थी के दौरान सोनाक्षी शूटिंग में बिजी थी, उसी दिन निलेश का जन्मदिन भी था, बदकिस्मती से अपने खास दिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई।
निलेश के साथ सोनाक्षी की बॉन्डिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सेट पर ही ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया। साथ ही मेकअप-किट डिजाइन का केक भी मंगवाया, वैनिटी वेन को गुब्बारों से सजवाया ताकि निलेश खुद को अपने बर्थडे के मौके पर अकेला न समझे।