सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में बातचीत की शुरुआत करते हुए करीना ने कहा कि वे दोनों ही ऐसे परिवार से आते हैं जो फिल्मी परिवार से तालुल्क रखते हैं। उन्हें हमेशा स्टारकिड्स के तौर पर पहचाना जाता है। उनके आस पास हमेशा कोई ना कोई उनका ख्याल रखने के लिए होता है। इस पर सोनाक्षी ने कहा, ' स्टॉफ तो हमेशा रहता ही है क्योंकि हमारे परिवार को भी लगता है कि जब हमारे बच्चें पहले से ही सबकी नजरों में है तो उन्हें सुरक्षित रखने के लिए और उनका ख्याल रखने के लिए किसी ना किसी का उनके साझ रहना जरूरी है। लेकिन ना जाने क्यों मुझे यह हमेशा से ही अजीब लगता था।'