फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: शादी के लिए ऐसे दूल्हे की डिमांड रख चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस एक्टर पर था क्रश

Sun, 02 Jun 2019 01:57 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
फिल्म इंडस्ट्री में बीते वर्ष बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की शादियों की लहर चली थी। प्रियंका-निक और रणवीर-दीपिका शादी कर चुके थे तो वहीं मलाइका-अर्जुन की शादी की चर्चा आज भी बरकरार हैं। उस वक्त दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने भी मौके का फायदा उठाते हुए शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने ना सिर्फ यह बताया था कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए बल्कि यह भी बताया था कि उनका दिल किस एक्टर पर आ अटका था...तो आइए जानते हैं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha
इंटरव्यू में बोलते हुए सोनाक्षी ने कहा था 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।' 
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha and Salman
इसके बाद जब इंटरव्यू में सोनाक्षी से पूछा गया था कि उनका किस एक्टर पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम लिया था। सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है। बता दें कि उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में आई थी। 

4 of 5
sonakshi sinha
फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन आपको बता दें कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं। गौरतलब है कि दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : instagram
यह भी बता दें कि एक्टर विक्की कौशल के साथ सोनाक्षी सिन्हा 'ब्राइट्स टूडे' मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाने के चलते सुर्खियों में आई थीं। फोटोशूट की काफी तारीफ भी हुई थी। वहीं, सोनाक्षी सलमान की आने वाली फिल्म दबंग 3 में काम कर रही हैं। वह पिछली बार फिल्म कलंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें