फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल की सोनाक्षी सिन्हा जल्द करना चाहती हैं शादी, इस एक वजह से हो रही मुश्किल

Sun, 31 Mar 2019 02:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज हुआ है, जिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'कलंक' के को-स्टार्स वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
हाल ही में ये तीनों एक टीवी रियलिटी शो में पहुंचे। यहां शो की होस्ट ने वरुण,आलिया और सोनाक्षी से उनकी लव लाइफ और शादी को लेकर कई सवाल किए। होस्ट ने इन तीनों से पूछा कि वो कब शादी करेंगे..? इस पर सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा कि वह वरुण और आलिया से भी पहले शादी करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
सोनाक्षी ने कहा कि वह शादी के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें ऐसा सही शख्स नहीं मिल रहा है जिसे वह अपना लाइफ पार्टनर बना सकें। वहीं बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें आईं थीं कि सोनाक्षी सिन्हा 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि कभी भी सोनाक्षी ने जहीर के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की। 

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
वहीं बात करें सोनाक्षी की फिल्म 'कलंक' की तो इस फिल्म में आलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा ने किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक 'कलंक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा पर दिए बयान की वजह से सुर्खियों रहीं थीं। एक इवेंट में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा ने पिता के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर कहा था- 'ये उनकी (शत्रुघ्न सिन्हा) पसंद है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना होगा और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि बिना अपमानित हुए कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वह और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें