फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं सोनाक्षी सिन्हा, कैप्शन देख सोशल मीडिया यूजर्स को आई 'रामायण' की याद

Fri, 15 May 2020 03:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कौन बनेगा करोड़पति में ‘संजीवनी बूटी कौन लाया था’ वाले सवाल का जवाब न दे पाने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन इसमें भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हासोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में सोनाक्षी काफी रिलेक्स नजर आ रही हैं। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरी आज की संडे सेल्फी है। हालांकि, मुझे पता नहीं है कि आज कौन सा दिन है।'
विज्ञापन

3 of 5
ट्रोलर्स के निशाने पर सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को लेकर कई लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि हां, आप तो रामायण के सभी किरदारों को भूल गई थीं फिर यह क्या चीज है। वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह डिप्रेशन में हैं। शायद सलमान खान ने इन्हें अपने नए गाने में जगह नहीं दी इसलिए, बेचारी। इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा कि कैलेंडर देखें, आज बुधवार है।
 

4 of 5
श्री श्री रविशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
याद दिला दें कि बीते दिनों सोनाक्षी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ लाइव बातचीत थी। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था, 'मैंने रूमा देवी के साथ केबीसी में हिस्सा लिया था। इस दौरान हमसे संजीवनी बूटी को लेकर सवाल किया गया था। उस वक्त मैं और रूमा देवी दोनों शून्य हो गए थे। ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा शर्मनाक था, क्योंकि हम रामायण पढ़ते और देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन यह काफी पहले की बात है। यह निराशाजनक है कि लोग अभी भी उस गलती पर ट्रोल कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media
इस पर श्री श्री रविशंकर ने सोनाक्षी को ट्रोल्स गंभीरता से न लेने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि लोग अक्सर दूसरों में गलतियां खोजने की कोशिश करते हैं, इसलिए उन्हें यह सकारात्मक रूप से लेना चाहिए कि वे सिर्फ एक गलती पर उन्हें परेशान कर रहे हैं, उससे अधिक कुछ नहीं।

Paatal Lok Review: अनुष्का और सुदीप की जुगलबंदी ने बसाया धमाकेदार पाताल लोक, जयदीप ने जमा दिया रंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें