फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन से हेडफोन के बदले मिला पत्थर तो यूजर्स ने सोनाक्षी को किया ट्रोल, बोले- 'ठगे तो हम थे...'

Thu, 13 Dec 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। सोनाक्षी ने मशहूर ऑनलाइन कंपनी से हेडफोन ऑर्डर किया था लेकिन डिलिवरी के बाद जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला तो बॉक्स में उन्हें ऐसी चीज मिली जिसे देखकर वह हैरान रह गई। इस बात की शिकायत सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर की, हालांकि इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : File Photo
दरअसल, सोनाक्षी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन से बॉस कंपनी का हेडफोन ऑर्डर किया था लेकिन डिलिवरी के बाद जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला तो बॉक्स में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। सोनाक्षी ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि वह खुद को ठगा महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha amazon - फोटो : twitter
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया - 'मैंने अमेजॉन से हेडफोन मंगवाया था लेकिन बदले में मुझे क्या मिला है, आप लोग देख सकते हैं। देखने में यह पैकेट असली लग रहा है लेकिन सिर्फ बाहर से और हां, आपका कस्टमर सर्विस भी मदद करना नहीं चाहता है जिसके कारण इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई है।' आपको बता दें , सोनाक्षी सिन्हा ने जो हेडफोन मगाएं हैं उनकी कीमत 18,000 रुपए है।

 

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : File Photo
सोनाक्षी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। सोनाक्षी का ट्वीट चंद मिनटों में ही वायरल हो गया। सोनाक्षी के ट्वीट का अमेजॉन ने जवाब देते हुए कहा - 'यह स्वीकार नहीं है और हम इसके लिए माफी मांगते हैं। कृपया पूरी जानकारी यहां शेयर करें। हम आपसे संपर्क करेंगे।' इस ट्वीट के बाद सोनाक्षी को यूजर्स ने उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी 2' के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : File Photo
एक यूजर ने लिखा - 'हमें भी ऐसा ही लगा था जब हमने 'हैप्पी भाग जाएगी 2' फिल्म देखी थी।' एक और यूजर ने लिखा - 'यह बिल्कुल आपके करियर की तरह है जो बाहर से तो चमक रहा है लेकिन अंदर जंग लगी हुई है।' इतना ही नहीं एक और यूजर ने भगवान कृष्ण की तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है 'हे मानव तू इतना तिरस्कार होने के बाद कैसे जी ले रहा है।'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें