80 के दशक के मशहूर सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण आज से दूरदर्शन पर फिर से शुरू हो गया है। जिस वक्त 'रामायण' और 'महाभारत' दिखाया जाता था सड़कें सुनी हो जाती थीं। अब जब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है तो फिर से दोनों पौराणिक सीरियल को दिखाने का फैसला किया गया है। इस बीच जैसे ही सुबह नौ बजे 'रामायण' सीरियल शुरू हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं।