फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' और 'महाभारत' की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें आखिर क्यों?

Sat, 28 Mar 2020 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
80 के दशक के मशहूर सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण आज से दूरदर्शन पर फिर से शुरू हो गया है। जिस वक्त 'रामायण' और 'महाभारत' दिखाया जाता था सड़कें सुनी हो जाती थीं। अब जब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है तो फिर से दोनों पौराणिक सीरियल को दिखाने का फैसला किया गया है। इस बीच जैसे ही सुबह नौ बजे 'रामायण' सीरियल शुरू हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं।  
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं। इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan sonakshi sinha - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब 'लक्ष्मण' दिया।

4 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण दिखाया जा रहा है। अच्छे से देख लें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'टीवी पर रामायण का पुनः प्रसारण होने वाला है। सोनाक्षी सिन्हा जी से आग्रह है कि जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी संजीवनी किसके लिए लाए थे वो रामायण देखना ना भूलें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें