सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नोपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। कई स्टार किड्स ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद से अपना कमेंट सेक्शन बंद कर चुके हैं। इसमें से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)। सोनाक्षी को करीब हर कुछ दिनों में अलग अलग वजहों से ट्रोल किया जाता है। ऐसे में ये कहना भी शायद गलत नहीं होगा कि ट्विटर पर जितना सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जाता है, उतना शायद किसी भी अभिनेत्री को आज तक ट्रोल नहीं किया गया होगा।