सलमान खान की रज्जो यानि की सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रही सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है।
विज्ञापन
2 of 4
सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोना आए दिन फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में सोना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चिल्लाते हुए मदद मांगती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
इस वीडियो में वह कटरीना के साथ एक्सर्साइज करती दिखाई दे रही हैं, साथ में उनका ट्रेनर भी मौजूद है। वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, वैधानिक चेतावनी: इनके साथ वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है (या संभवतः काफी अपोजिट है)।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों सलमान खान के दबंग टूर के लिए लगातार ट्रेवल कर रही हैं। इसके अलावा सोनाक्षी के पास बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में भी हैं।