'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा पहली बार सेक्स कॉमेडी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आएंगी। अक्सर पारिवारिक फिल्मों में नजर आने वाली सोनाक्षी इन विषयों पर आधारित फिल्मों से बचती रही थीं और इस फिल्म को भी हां करने से पहले वो कतरा रही थीं। 'खानदानी शफाखाना' फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेबी बेदी का किरदार निभा रही हैं, जिसे विरासत में मामाजी का खास शफाखाने को चलाने की जिम्मेदारी मिलती है। इस शफाखाने में लोग सेक्स संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए आते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
खानदानी शफाखाना का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बीबीसी से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा, "मैं सोचती थी कि सेक्स जैसा टॉपिक है तो मैं कैसे करूंगी? मैं सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ पारिवारिक फिल्में करती हूँ। मेरे माता पिता क्या बोलेंगे ? जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने सोचा की मुझे ये फिल्म करनी ही है और ऐसी फिल्में ही करनी चाहिए जो आज के दौर की कहानी बयां करती हो।" सोनाक्षी मानती हैं कि भारत में आज भी सेक्स पर बात करना कठिन है। इस पर लोग बात करने से कतराते हैं जबकि बात करने में कोई बुराई नहीं है। "जब सर्दी-जुकाम, बुखार के लिए आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं तो यौन सम्बन्धी बीमारियों पर बात करने के लिए क्यों नहीं? यह जागरूकता लाना जरूरी है।"
विज्ञापन
3 of 5
Khandaani Shafakhana
- फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि जागरूकता लाने के लिए इस विषय को स्कूली पढ़ाई में शामिल किया जाना चाहिए। वो कहती हैं, "अगर बच्चों को बताया नहीं जाएगा तो वे गलत माध्यमों से इसकी जानकारी जुटाएंगे। बच्चो से इस विषय में बात करने में भारत के माता-पिता बहुत शर्मिंदगी महसूस करते हैं पर अब समझना ज़रूरी है कि ये शर्मिंदगी की बात नहीं है।" सोनाक्षी सिन्हा ने भी माना कि वो भी उन लोगो में से हैं जिन्होंने कभी अपने मां-बाप से सेक्स जैसे विषयों पर बात नहीं की। स्कूल और कॉलेज के दिनों में दोस्त से इस बारे में जाना।
4 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
क्या यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकती है, इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी कहती हैं, "मैं साफ करना चाहती हूं कि यह फिल्म पारिवारिक है, जिसे बच्चे-बुज़ुर्ग सब साथ बैठकर देख सकते हैं।" वो फिल्म की निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता को श्रेय देते हुए कहती हैं कि एक महिला निर्देशक होने के नाते उन्होंने संजीदगी से इस विषय को संभाला है, जो एक पुरुष निर्देशक नहीं कर सकता था। फिल्म इंडस्ट्री में करीब नौ सालों से काम कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने कई सफल फिल्में की हैं। दबंग, लूटेरा, अकीरा, र... राजकुमार, हैपी फिर भाग जाएगी, नूर और अन्य फिल्मों के सफर में उन्होंने ख़ुद में बहुत बदलाव देखा है।
वो कहती हैं कि जब दबंग के साथ उनकी शुरुआत हुई थी तब सोचा नहीं था की इस पायदान तक पहुंच जाएंगी। सोनाक्षी कहती हैं, ''जब शुरुआत हो ही गई तो सीखना शुरू किया, जो भी सीखा फिल्मी सेट पर ही सीखा है।'' वो कहती हैं, "अब तक के फिल्मी सफर में मैं अपने आप को एक बदला हुआ इंसान मानती हूं। बहुत बेहतर सफर रहा है मेरा और इस सफर में मुझे ना कोई अफसोस है और ना ही कोई शिकायत।" शिल्पी दासगुप्ता निर्देशित 'खानदानी शफाखाना' में सोनाक्षी सिन्हा के आलावा अनु कपूर, वरुण शर्मा और रैपर बादशाह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।