फिल्मी जगत की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुदको ऐसे ही असली सोना नहीं बुलाती हैं। इस बात का प्रमाण ये खास तस्वीरें हैं। मायानगरी में हुए एक खास फैशन शो में सोनाक्षी ने अपनी चमक से चार चांद लगा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
यहां सोनाक्षी ऊपर से लेकर नीचे तक इस सोने सी रंग की चमचमाती ड्रेस में नज़र आईं। साथ ही साथ यह नया हेयर स्टाइल सोनाक्षी ने इसी खास इवेंट के लिए रखा है। ड्रेस के साथ सोनाक्षी के चमचमाते झुमके उनके इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में सोनाक्षी काफी व्यस्त चल रही हैं। वह दो दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रही हैं। पहली है फिल्म दबंग 3, जो प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इसके अलावा सोनाक्षी एक साइन्स फिक्शन फिल्म मिशन मंगल पर भी काम कर रही हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ती कुल्हारी, नित्या मैनन, शर्मन जोशी आदी कलाकार हैं। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट जगन शक्ति कर रहे हैं जो इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं।
इसके अलावा आज ही इनकी एक और साइन की गई फिल्म की शुरूआत हो गई है। नाम है भुज : द प्राइड ऑफ इन्डिया। यह फिल्म 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई पर बन रही है। यह फिल्म भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी के अलावा, संजय दत्त, अजय देवगन, परिणीती चोपड़ा, राणा दग्गुबाती और एमी विर्क हैं।