अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था। इसी के चलते शनिवार को उन्होंने ट्विटर छोड़ने का एलान कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर कई सितारों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। सोनाक्षी ने भले ही ट्विटर को अलविदा कह दिया हो लेकिन वो इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। लॉकडाउन में सोनाक्षी अक्सर अपने घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको सोनाक्षी के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।