फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुलबुल पांडे की छुट्टी करने निकलीं 33 साल की ‘रज्जो’, रीमा की सीरीज में धरा दबंग पुलिस अफसर का रूप

Sun, 07 Mar 2021 09:50 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चुलबुल पांडे की रज्जो ने भी खाकी पहन ली है। जी हां, बड़े परदे पर सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज से अपने करियर की बोहनी करने वाली सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही आपके मोबाइल पर खुद एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी ने ये रूप एक वेब सीरीज के लिए धरा है और इस किरदार का पहला लुक उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर खुद जारी किया। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और जोया हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान की एक निर्माणाधीन फिल्म ‘तूफान’ के भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से मुंबई फिल्म बाजार में चल रही है। फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और उनकी बहन जोया अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी ने बीते साल अनलॉक के तुरंत बाद गोवा में एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू की थी। इस सीरीज में लीड रोल सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं। 33 साल की हो चुकी सोनाक्षी की आखिरी फिल्म ‘घूमकेतू’ रही है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग भी सोनाक्षी ने फिल्म ‘लुटेरा’ के समय की थी, तब से ये फिल्म रिलीज की राह तक रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के मामले में सोनाक्षी के पास अब बस एक ही फिल्म है और वह है अजय देवगन की फिल्म  ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’। ये फिल्म भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की बात तय हो चुकी है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर डिजनी प्लस हॉट स्टार में अभी तक कुछ तय नहीं है। बताते ये भी हैं कि फिल्म की फाइनल कॉपी ही अब तक इसकी निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के हाथ नहीं आई है।

4 of 5
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना करियर फिल्म ‘दंबग’ से साल 2010 में शुरू किया था और अब तक के हिसाब से देखें तो फिल्म ‘दबंग 3’ ही बड़े परदे पर उनकी आखिरी फिल्म है। फिल्म सीरीज में रज्जो पांडे के किरदार में दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिला है। लेकिन, अब रज्जो पांडे ने खुद चुलबुल पांडे की जगह लेने की ठानी है और ये इरादे भी उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ही जगजाहिर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के संयुक्त निर्देशन में बन रही ये सीरीज सोनाक्षी का डिजिटल डेब्यू है। रीमा कागती इस बारे में कहती हैं, ‘सोनाक्षी सिन्हा को मैं ऐसी कलाकार मानती हूं जो जिस किरदार को करती हैं, उसमें बिल्कुल सहजता से फिट हो जाती हैं। इस सीरीज में वह एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका कर रही हैं। इस किरदार को उन्होंने जिस तरह आत्मसात किया है, उसे देखना अपने आप में एक अलग अनुभव होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें