happy phirr bhag jayegi
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म ने तीसरे दिन करीब 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 और रविवार को 5.05 करोड़ रहा। यानि कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन 11.78 करोड़ पहुंच गया है।