फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को मिली थोड़ी बढ़त, दूसरे दिन का कलेक्शन फैंस को दे सकता है राहत

Sun, 26 Aug 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
happy phirr bhag jayegi
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी रही। इस फिल्म ने पहले दिन भले ही पहले पार्ट यानी कि 'हैप्पी भाग जाएगी' से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन जुटा पाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ कमजोर दिखाई दी। इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन आ चुका है जिसमें वीकेंड की वजह से थोड़ी बढ़त दिखाई दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
happy phirr bhag jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का बजट महज 25 करोड़ है ऐसे में यह देखना होगा कि यह फिल्म कितने दिनों में अपना बजट निकाल पाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' ने दूसरे दिन करीब 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी कि दो दिन में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का कलेक्शन 6.73 करोड़ हो गया है। 




 
विज्ञापन

3 of 5
happy phirr bhag jayegi
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के पास कलेक्शन के महज 4 दिन बचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 अगस्त को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' फिल्म रिलीज हो रही है। 'स्त्री' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा इन 4 दिनों में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' अपना बजट निकाल पाती है या फिर नहीं। 
 

4 of 5
happy phirr bhag jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म की सिनेमाघरों में आक्यूपेसी कम देखी जा रही है। इस बार इस फिल्म में पहले से ज्यादा बड़ी स्टार कास्ट है जिसमें दर्शकों को एक नहीं बल्कि दो हैप्पी नजर आई। इस फिल्म का सोनाक्षी सिन्हा ने जबरदस्त प्रमोशन किया था लेकिन उसका असर कलेक्शन पर शुरुआती दिनों में नजर नहीं आ रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
happy phirr bhag jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म साल 2016 में आई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वेल है। इस फिल्म को मुदासिर अजीज ने डायरेक्ट किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डायना पेंटी, जिमी शेरगिल , पियूष मित्रा और जस्सी गिल मुख्य भूमिका में हैं। जिमी शेरगिल और पियूष मिश्रा की पंच लाइन लोगों को खूब पसंद आती है ऐसे में देखना होगा कि यह दोनों फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितनी बढ़त दिला पाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें