फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत मिलते ही घर पहुंचे सलमान से रात को मिलने पहुंची ये एक्ट्रेस, दो ने ऐसे जताई खुशी

Sun, 08 Apr 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
7 अप्रैल को बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह बीती शाम मुंबई स्थित अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस मौके पर सलमान के घर पर कई बॉलीवुड हस्तियों का तांता लगा हुआ था। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सलमान के जेल से वापस आने पर सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया और खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
इसमें से एक सलमान की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा भी है। हालांकि सोनाक्षी उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से एक हैैं जो सलमान के जेल से छूटने के बाद सबसे पहले उनसे मिलने उनके घर पहुंची। इतना ही नहीं सलमान को कोर्ट से जमानत मिलने और जेल से छूटने के बाद सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए सलमान के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम सच में साथ साथ हैं।' सोनाक्षी के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सलमान की दूसरी हीरोइन यानि सोनम कपूर ने भी 'सल्लू मियां' के जेल से छूटने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। सोनम ने ट्वीटर पर सलमान के साथ अपने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'तुम सबसे बेस्ट हो, मैं हमेशा तुम्हारी साइड हुं।' 
 



 

4 of 5
पता हो कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह उनके साथ 'दबंग 2' में भी नजर आईं थी। वहीं सोनम कपूर भी सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी और सोनम सलमान के खास दोस्तों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो दिन जोधपुर कोर्ट में ही काटने पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें