सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' रिलीज के तीसरे दिन भी दर्शकों पर अपना जादू बनाए रखने में कामयाब रही। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 16.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
पढ़ें- दीपिका की पार्टी की बजाय इस शख्स के साथ आधी रात को नजर आईं कटरीना
विज्ञापन
2 of 5
Ittefaq
बात अगर करें इत्तेफाक की हर दिन की कमाई की तो पहले दिन इसकी कमाई 4.05 करोड़ रुपये रही जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 5.50 करोड़ रुपये हो गई। जबकि तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 6.50 करोड़ का कारोबार किया है।
#Ittefaq Fri 4.05 cr, Sat 5.50 cr, Sun 6.50 cr. Total: ₹ 16.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Ittefaq
इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अदाकारी की काफी सराहना की जा रही है।
#Ittefaq went from strength to strength with each passing day... Strong word of mouth has translated into steady growth, esp at metros...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2017
4 of 5
इत्तेफाक
गौरतलब है कि फिल्म की स्टार कास्ट ने किसी भी टीवी शो या इवेंट पर जाकर फिल्म को प्रमोट नहीं किया। केवल सोशल मीडिया और चंद प्रेस कॉन्फ्रेंसेज की बदौलत फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश की गई।
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'इत्तेफाक' डबल मर्डर मिस्ट्री के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेखक (विक्रम सेठी), सोनाक्षी ने हाउसवाइफ (माया) और अक्षय खन्ना ने जासूस (देव) का किरादार निभाया है। यह 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक है जिसमें राजेश खन्ना, बिंदू और नंदा ने काम किया था।