फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी समेत 'खानदानी शफाखाना' के एक्टर्स ने की अमर उजाला पाठकों से मुलाकात, युवाओं को दी ये सलाह

Thu, 01 Aug 2019 10:06 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
khandaani shafakhana - फोटो : social media
अपनी पहली ही फिल्म दबंग में अपनी मासूमियत और अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अमर उजाला के खास कार्यक्रम मेरे शहर का शफाखाना में कहा कि उनकी नई फिल्म खानदानी शफाखाना एक फैमिली फिल्म है और वह चाहती हैं कि इस फिल्म को लोग पूरे परिवार के साथ देखें। फिल्म खानदानी शफाखाना 2 अगस्त को रिलीज हो रही है और सोनाक्षी का मानना है कि नए दौर में घरों में भी माहौल ऐसा होना चाहिए जहां किसी भी तरह की लैंगिक बीमारी के बारे में भी दूसरी बीमारियों की तरह ही बात हो सके।
विज्ञापन

2 of 6
खानदानी शफाखाना का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला और टी सीरीज के सहयोग से हुए कार्यक्रम मेरे शहर का शफाखाना की मुख्य अतिथि रही सोनाक्षी ने कहा कि समाज में बरसों से चली आ रही भ्रांतियों और रुढ़ियों से आगे बढ़ने का समय है और स्त्री हो या पुरुष सबको अपने शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहना ही चाहिए। फिर चाहे दिक्कत किसी तरह की लैंगिक बीमारी की ही क्यों न हो। घरों में इनके बारे में युवक युवतियों को अपने अभिभावकों से वैसे ही बात करनी चाहिए जैसे किसी दूसरी परेशानी सामने आने पर वह करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Khandaani Shafakhana - फोटो : social media
अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर हुई प्रतियोगिता मेरे शहर का शफाखाना में उत्तर प्रदेश, उत्तराखड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ औऱ दिल्ली राज्य के अमर उजाला पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के अलावा सोनाक्षी ने इस मौके पर फिल्म के बारे में बातें भी कीं। फिल्म में सोनाक्षी साथी कलाकारों वरुण शर्मा और मशहूर गायक बादशाह ने भी फिल्म में अपने किरदारों के बारे में बताया। मशहूर रैपर और गायक बादशाह फिल्म खानदानी शफाखाना से बतौर अभिनेता एक नई शुरूआत कर रहे हैं।

4 of 6
badshah - फोटो : file photo
सबकुछ होकर भी इंसान कमजोर हो सकता है: बादशाह
फिल्म खानदानी शफाखाना में अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर बादशाह ने बताया कि उनका किरदार फिल्म में गबरू घैटाक का है। उसके पास खूब पैसा है। महंगी गाड़ी है। उनका रहन सहन भी रईसों जैसा है लेकिन वह एक लैंगिक बीमारी से भी जूझ रहा है। यह परेशानी क्या है, ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा लेकिन फिल्म का मुख्य संदेश कि बात तो करो के हिसाब से उनका ये किरदार बिल्कुल परफेक्ट है। बादशाह ने इस प्रतियोगिता के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया और कहा कि दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में किसी भी फिल्म के बारे में करोड़ों दर्शकों तक एक साथ जानकारी पहुंचाने का यह बेहतरीन माध्यम है।
विज्ञापन

5 of 6
varun sharma - फोटो : social media
शादी सही उम्र में ही होना जरूरी: वरुण शर्मा
अपनी फिल्म फुकरे के किरदार चूचा के नाम से अब भी पहचाने जाने वाले वरुण शर्मा ने इस मौके पर लोगों का अपने चिर परिचित अंदाज में खूब मनोरंजन किया। यह पूछे जाने पर कि फिल्म वैसे तो कहती है कि बात तो करो लेकिन उनकी शादी की बात फिल्म में क्यों नहीं कर रहा, वरुण ने खूब चटखारे लेकर अपने किरदार के बारे में बताया। थिएटर से अपना करियर शुरू करने वाले वरुण फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के भाई बने हैं और उनका किरदार पूरी फिल्म में अपनी शादी के लिए परेशान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Khandaani Shafakhana - फोटो : social media
म्यूजिकोलॉजी के छात्रों ने सुनाए तराने
सोनाक्षी सिन्हा के साथ मेरे शहर का शफाखाना कार्यक्रम का एक संगीतमय पहलू नोएडा स्थित संगीत प्रशिक्षण संस्थान म्यूजिकोलॉजी के छात्रों की संगीतमय प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में आए लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकोलॉजी के छात्रों ने पहले तो सोनाक्षी पर फिल्माए गए गाने सुनाए और इसके बाद तो दर्शकों की फरमाइश पर फरमाइश होती रही और संगीत का ये समा देर तक बंधा रहा। सोनाक्षी ने भी इन छात्रों की प्रस्तुति की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें